खंदक बाजार में सोमवार को हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ रजिस्टर्ड मेरठ की बैठक हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि खंदक बाजार को हापुड़ रोड स्थित फफूंडा गांव में शिफ्ट करने का प्लान एमडीए द्वारा जा रहा है। इस विषय में न तो व्यापार संघ के पदाधिकारियों से, न ही व्यापारियों से कोई सलाह मांगी गई, न कोई चर्चा हुई। सभी व्यापारियों ने एक स्वर में इसका विरोध किया एवं फैसला किया है कि यदि इसे एमडीए ने व्यापारियों पर थोपा तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। संघ के प्रधान अंकुर गोयल और महामंत्री गुरदीप सिंह कालरा ने स्पष्ट कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो व्यापारियों के हित में आंदोलन भी किया जाएगा। बैठक में नवीन अरोड़ा, विपिन रस्तोगी, कृष्ण कुमार गुप्ता, अनुज रस्तोगी, अजय अरोरा, विपुल जैन, राहुल जैन एवं नीलकमल रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।