मेरठ के थाना मवाना पर समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, सी ओ संजय कुमार जायसवाल ने फरियादियों की समस्याओं को सुना, मोहल्ला मुन्ना लाल की छात्राओं नैना, राशि,शिवानी, काजल आदि ने शिकायती पत्र में बताया कि हम सभी छात्राएं कालोनी की गली से होकर स्कूल जाती है लेकिन दूसरी कालोनी के कुछ दबंग लोगों ने गली में दीवार लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। रविंद्र पाल निवासी मोहल्ला काबलीगेट ने बताया कि गली में सरकारी नाली है जिसे कुछ लोगों ने रूकवा दिया और सरकारी रोड को अपनी बताते हुये हमारे घर से निकले पानी निकासी के पाईप को भी बंद कर दिया है।