मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। ढोल बजाकर, लड्डू बांटे, एक दूसरे को खिलाए। मवाना रोड गंगानगर क्षेत्र में भाजपा नेता अजित चौधरी के जन्मदिन पर कार्यक्रम किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर खुशी मनाई, एक दूसरे को लड्डू खिलाए और बांटे। अजित चौधरी ने जयवीर सिंह, रजपुरा मंडल अध्यक्ष मोनू चौधरी को लाडू खिलाकर मुंह मीठा कराया। उसके उपरांत सभी झुग्गी झोपड़ियों में फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़े अनेक उपलब्धियों को बताया गया। इस मौके पर कुमरपाल, राजकुमार शर्मा, जिला मंत्री आदेश चौधरी, हर्ष दीक्षित सहित अन्य लोगों ने पीएम के लंबे जीवन की कामना की।