सार्वजनिक स्थानों से कुत्तों को हटाने के नियम का पालन नहीं किया जा रहा। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे मरीजों, तीमारदारों और फैकल्टी को डर लगा रहता है। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ आरसी गुप्ता ने बताया कि कॉलेज से कुत्तों को हटाने के लिए नगर निगम को कई नोटिस भेजे गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाते हुए बताया कि कैंपस से कुत्तों को हटाने का प्रयास किया जाता है, तो डॉग लवर्स धमकी देते हैं।