नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अखिल कौशिक ने ठंड के प्रकोप के दौरान सभासदों के साथ मिलकर 50 सफाई कर्मियों को कंबल वितरित किए। उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में सफाई कर्मियों को कंबल बांटना उनके कठिन परिश्रम की कद्र करने का माध्यम है। कार्यक्रम में लाखन सिंह, सभासद अमीर आजम, अनुज कुमार, राजेंद्र चौहान, अविजित सिंह, आदि उपस्थित रहे।