मेरठ में धरने पर बैठी महिलाओं के बीच पहुंचे सांसद अरुण गोविल ने महिलाओं और व्यापारियों को उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। मीडिया कर्मियों ने सांसद से पूरे मामले को लेकर बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। कुछ देर बाद सांसद अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए। सांसद के मीडिया से बिना बातचीत किए लौटने को लेकर मौके पर मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।