महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, एवं सशक्तिकरण मिशन शक्ति 5 में क्षेत्र में महिलाओं को और अधिक सुरक्षित एवं सशक्त बनाने की दिशा में थाना मवाना में मिशन शक्ति केन्द्र की स्थापना हुई। केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक रेनू रानी ने बताया कि इस मिशन के लिए 4 महिला उपनिरीक्षक, 15 हेड कांस्टेबल, 2 महिला होमगार्ड नियुक्त किये गये है इसी संबंध में आज मिशन शक्ति केन्द्र के अंतर्गत ग्राम सैदीपुर मे महिला चौपाल लगाकर टीम मिशन शक्ति द्वारा महिलाओं को जागरूक करते हुए सरकार से संबंधित सभी योजनाओं को बताया गया तथा महिलाओं के सुरक्षा से संबंधित सभी हेल्पलाइन नंबर बताए गए , विभिन्न योजनाओं में महिलाओं को सरकार से मिलने वाली सहायता व आर्थिक मदद के बारे में भी उन्हें अवगत कराया गया।