मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से लापता हुई राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने खिलाड़ी की हत्या करने के बाद शव को नाले में छिपा दिया था ताकि वारदात का पता न चल सके। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर नाले से शव बरामद किया गया। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।