ब्रह्मपुरी थाना पुलिस और स्वाट टीम ने कार्रवाई करते हुए नकली घरेलू सामान बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से करीब 25 लाख रुपये का नकली सामान और मशीनरी बरामद की है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम इंतजार पुत्र मेहरबान निवासी बागपत बरनावा है। एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि ब्रह्मपुरी पुलिस को काफी समय से एक गोदाम में नामचीन कंपनियों के नकली उत्पाद बनाने और बेचने की सूचना मिल रही थी। इस पर सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना के नेतृत्व में टीम गठित की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया।