मेरठ में अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के आह्वान पर बेगमपुल चौराहे पर बड़ी संख्या में शहरवासी एक साथ राष्ट्रगान में शामिल हुए। राष्ट्रगान के दौरान सभी ने तिरंगे को सलाम किया और देश की एकता व अखंडता का संदेश दिया। देशभक्ति के इस माहौल में बेगमपुल चौराहा राष्ट्रप्रेम से सराबोर नजर आया।