फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: किसानों को मनाने में जुटे मेडा अधिकारी, नहीं बनी बात

मुआवजे व अन्य लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी वेदव्यासपुरी योजना के किसानों का धरना जारी रहा। मेडा के अधिशासी अभियंता पवन भारद्वाज धरना स्थल पर पहुंचे और मेडा वीसी व सचिव की किसानों से फोन पर बात कराई। वीसी संजय कुमार मीणा ने किसानों से कहा कि 8 तारीख को होने वाली बोर्ड बैठक में किसानों की मांगों को रखा जाएगा और उनका समाधान किया जायेगा। जिस पर किसानों ने कहा कि बोर्ड बैठक में उनके मुआवजे के प्रस्ताव को पास किया जाए और उन्हें लिखित में दिया जाए कि कितने दिनों में बढ़ा प्रतिकार व अन्य लंबित मामलों को सुलझा दिया जाएगा। इसके बाद ही धरना समाप्त होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें