फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बहनोई ने महिला पर चाकू से किया हमला, लोगों ने पकड़कर आरोपी की जमकर धुनाई

सरधना। थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित नई बस्ती में शुक्रवार को एक महिला पर उसके बहनोई ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में पुलिस को सूचना देकर आरोपी को उसके हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार नई बस्ती निवासी इसराना (25) पत्नी अलाउद्दीन पर उसके बहनोई ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी बड़ौत का रहने वाला है। घटना के समय परिवार और मोहल्ले के अधिकतर लोग जुमे की नमाज पढ़ने गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी घर पहुंचा। बताया गया कि आरोपी ने पहले पानी पिया और कुछ देर बाद महिला पर चाकू से हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने गुस्से में उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें