माहेश्वरी मित्र मंडल और माहेश्वरी महिला मंडल ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कन्हैयालाल धर्मशाला में योग कार्यक्रम आयोजित किया। योग प्रशिक्षिका प्रीति मोहता ने योगासन कराए। इस दौरान डांस करते हुए योग भी किया गया। रति केला ने संचालन किया। अध्यक्ष अतुल लाहोटी और सचिव अमित शारदा ने भी इसमें भाग लिया।