फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सैनी गांव में प्रदूषण के खिलाफ महापंचायत, नहीं पहुंचा कोई प्रशासनिक अधिकारी, ग्रामीणों में रोष

मेरठ में एनएच 34 स्थित सैनी गांव में प्रदूषण के खिलाफ महापंचायत हुई। किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के न पहुंचने पर ग्रामीण नाराज हो गए। उन्होंने देव प्रिया पेपर मिल के गेट पर धरना देने का ऐलान कर दिया। प्रतिनिधित्व कर रहे दीपक चहल, मोहित मलिक सहित अन्य ग्रामीणों ने सभी ग्को संगठित होकर फैक्ट्री गेट पर जाने की बात कही। महापंचायत में करीब एक दर्जन गांवों के लोग इक्ट्ठा हुए हैं। मौके पर इंचौली पुलिस है। ग्रामीणों की ये हैं मांगे ग्रामीणों की मांग है कि पेपर मिल में आरडीएफ/कचरा दहन पर तत्काल रोक लगाई जाए। सीटीओ शर्तों के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई व मुकदमे दर्ज हो। यूपीपीसीबी द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। पर्यावरणीय क्षति हेतु एनवायरमेंटल कंपनसेशन लगाया जाए। भविष्य में प्रदूषण न होने की लिखित गारंटी ले जाए। वैध एनएबीएल टेस्ट रिपोर्ट सार्वजनिक हो। वहीं, क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु प्रभावित ग्रामों में मेडिकल कैंप आयोजित किए जाएं। भविष्य में बिना वैज्ञानिक मानकों, सरकारी गाइडलाइन के आरडीएफ उपयोग पर स्थाई प्रतिबंध लगाया जाए। दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही हो। एनजीटी में करेंगे शिकायत महापंचायत में मौजूद ग्रामीणों ने चेतावनी दी, अगर इन मांगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होती है तो वह एनजीटी में शिकायत करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें