बेटियां फाउंडेशन ने दिल्ली पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए जागरूकता अभियान चलाया। भारती मेडिकल कॉलेज की प्रो. छवि किरण गुप्ता ने स्वास्थ्य एवं पोषण पर जीवन शैली के प्रभाव विषय पर विद्यार्थियों को जानकारी दी। फाउंडेशन की डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट राधिका अत्रि, सदस्य ऋतु अग्रवाल, गोपाल कृष्ण, प्रभा गुप्ता, अर्चना गोयल, महेन्द्र सिंह, निदेशक अनुराधा सैनी व दीपा सैनी, लोकेश शुक्ला, अतुल, पुष्पा, रुचिता, दामिनी, राधी आदि मौजूद रहे।