मेडिकल कॉलेज में सोमवार रात महिला की मौत के बाद गुस्साए तीमारदार ने जूनियर डॉक्टर मनीष का ऑक्सीजन सिलिंडर खोलने वाली रिंच मारकर सिर फोड़ दिया। इससे डॉक्टर के सिर में बीस टांके आए। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। आक्रोशित जूनियर डॉक्टरों ने हंगामा-नारेबाजी करते हुए इमरजेंसी सेवा ठप कर दी। डाक्टरों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 12 घंटे का अल्टीमेटम दिया। मंगलवार सुबह इलाज न करने पर तीमारदारों की जूनियर डॉक्टरों ने से बहस हो गई। इसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने पुलिस के सामने ही तीमारदारों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा।