फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत तिरंगा बाइक रैली शुरू, 85 जगह होगा भव्य स्वागत

मेरठ में अमर उजाला के अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत शुक्रवार सुबह तिरंगा बाइक रैली शुरू हुई। मोहकमपुर स्थित अमर उजाला कार्यालय से सुबह नौ बजे शुरू हुई रैली में युवा, महिलाएं, धार्मिक-सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के साथ राजनीतिक दलों से जुड़े लोग भी शामिल हुए। भारत माता की जय के नारों और देशभक्ति के तरानों के बीच सर्व समाज ने एकजुट होकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। 85 जगह फूलों से होगा स्वागत तिरंगा बाइक रैली के स्वागत के लिए शहर में करीब 85 स्थान तय किए गए हैं। यहां रैली में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। रैली में शामिल लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनने की अपील की गई है। मोहकमपुर से सीसीएसयू तक जाएगा काफिला रैली अमर उजाला कार्यालय मोहकमपुर से शुरू होकर नवीन मंडी, टीपी नगर, बागपत रोड, मेट्रो प्लाजा, ईदगाह चौराहा, मेहताब, फैज-ए-आम इंटर कॉलेज, भैंसाली मैदान, छावनी रामलीला समिति कार्यालय, सदर थाना, सदर सराफा, चौक बाजार, आबूलेन, बेगमपुल, जीआईसी, बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा और गढ़ रोड होते हुए आंबेडकर इंटर कॉलेज के सामने से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय पहुंचेगी। यहां रैली का समापन होगा। आयोजन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें