फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कंकरखेड़ा हाईवे पर पलटा एलपीजी कैप्सूल कंटेनर, मचा हड़कंप, लगा जाम

Dimple Sirohi Updated Sat, 21 Mar 2026 04:07 PM IST

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-58 पर शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब Indane गैस का एलपीजी कैप्सूल ले जा रहा कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क पर कैप्सूल गिरते ही वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने तत्परता दिखाते हुए क्रेन की मदद से कंटेनर को सड़क किनारे हटवाया, जिसके बाद यातायात को सुचारू कराया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें