फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut:आबू नाले में मिला मजदूर का शव, घर से कहकर निकला था-'काम पर जा रहा हूं'

मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र में काठ के पुल के पास आबू नाले में मंगलवार रात दस बजे टंडेल मोहल्ला निवासी बबली (55) का शव पड़ा मिला। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि बबली मजदूरी करता था। कुछ लोगों के अनुसार बबली काफी शराब पीता था। इसके चलते परिवार में भी विवाद रहता था। उसकी पत्नी मायके में रह रही है। घर में मां, भाई और भाभी हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को बबली मजदूरी के लिए घर से निकला था। आशंका है कि नाले में गिरने से उसकी मौत हुई है। सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें