जैन मिलन महिला शक्ति मेरठ की नए सत्र की अप्रैल माह की सभा का आयोजन जैन धर्मशाला रेलवे रोड पर किया गया। सभा का शुभारंभ नमोकर मंत्र से किया गया। सभा का संचालन संरक्षिका पूनम जैन, अध्यक्ष उमंग जैन और मंत्री सुनीता जैन ने मिलकर किया। कार्यक्रम में वीरा, पूनम, उमंग, राखी, दिव्या, मोनिका, अमिता, अंजू, नूतन, सुनीता, अल्पना, मधु, मंजू आदि का सहयोग रहा।