पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आज मेरठ बंद है। हर तरफ से विरोध को समर्थन मिल रहा है। स्कूल कॉलेज से लेकर बाजार व पेट्रोल पंप, उद्यमी, चिकित्सक संगठनों ने बंद को समर्थन दिया है। वहीं सर्वसमाज हिंदू संगठनों ने पैदल मार्च निकाला। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।