फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Meerut: दरोगा के बेटे ने तेज विहार और बन्नू मियां कॉलोनी में पिस्टल से की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक घायल

रोहटा रोड की तेज विहार व बन्नू मियां कॉलोनी में दरोगा के बेटे निशुल तोमर और उसके साथी प्रथम शर्मा ने पिस्टल से एक दर्जन से अधिक फायरिंग की। गोली लगने से एक युवक नमन गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलियों की तड़तड़ाहट से दोनों कालोनियां गूंज उठीं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। फाजलपुर चौकी क्षेत्र के तेज विहार निवासी उज्जवल तोमर पुत्र सतेंद्र तोमर ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका छोटा भाई नमन घर के बाहर खड़ा था। इसी बीच बुलेट सवार निशुल तोमर और प्रथम शर्मा मौके पर पहुंचे। दोनों युवकों ने पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पीड़ित के भाई ने घर के अंदर भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान पैर में गोली लगने से नमन घायल हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें