मेरठ में जाकिर कॉलोनी में उधारी के पैसों को लेकर हुई कहासुनी के बाद दबंगों ने युवक पर हमला बोल दिया। उसे दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई और जमकर वायरल हो रही है। तस्वीरों में देखिए कैसे युवक अहमद्दीन को दौड़ा दौड़ा कर पीटा जा रहा। उसे कई दबंगई ने घेर रखा है और फिर जमकर पिटाई की जा रही है। बताया जा रहा है युवक अहमदीन का उधारी के पैसों के लेकर विवाद हुआ था और फिर उसके बाद जो हुआ वो इन तस्वीरों में कैद हो गया है। पीड़ित युवक ने लोहिया नगर थाना इलाके में दबंगों के खिलाफ तहरीर दे दी है, पुलिस के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।