फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मेरठ कॉलेज में राष्ट्रीय स्तर के कुश्ती खिलाड़ी के साथ मारपीट, कंधा टकराने पर पीटा, तमंचा दिखाया; वीडियो वायरल

मेरठ कॉलेज में कंधा टकराने की घटना ने हिंसक रूप ले लिया। राष्ट्रीय स्तर के कुश्ती खिलाड़ी और छात्र मुकुल धामा पर आधा दर्जन छात्रों ने अचानक हमला बोल दिया। इस दौरान एक छात्र ने तमंचा दिखाकर धमकाया भी। पूरे मामले की सीसीटीवी वीडियो सामने आई है। पीड़ित छात्र मुकुल ने बताया कि घटना सोमवार की है, जब वो अपनी प्रयोगात्मक परीक्षा के सिलसिले में कॉलेज पहुंचे थे। फाइल चेक कराने के दौरान कॉलेज की गैलरी में बीए एलएलबी के छात्र नमन कुमार से उसका कंधा टकरा गया। इस छोटी सी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि नमन ने तुरंत अपने साथियों अवि कुमार, अभिनव मल्लापुर, भारत कुमार, प्रशांत शर्मा और हर्षित वर्मा को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर मुकुल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें