गढ़ रोड स्थित निंबस नित्यानंद वाटिका में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बीडीएस कॉलेज के चेयरमैन हर्षवर्धन, पुष्पेंद्र शर्मा, डॉक्टर ईश्वर चंद गंभीर आदि उपस्थित हुए। सभी ने पुष्प होली खेलकर कार्यक्रम उल्लास के साथ मनाया। इस दौरान अश्वनी कौशिक, प्रशांत कौशिक, अतुल त्यागी, दीपक शर्मा, पवन शर्मा, नवीन अरोड़ा, गौरव शर्मा आदि कार्यक्रम में शामिल हुए।