मेरठ के पीएल शर्मा रोड स्थित एक कार्यक्रम स्थल पर हिंदू राष्ट्र सेवा संघ द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संगठन से जुड़े पदाधिकारी, अतिथि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों और सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला तथा समाज सेवा में योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया।