सरधना में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला अध्यक्ष आदेश चौधरी के नेतृत्व में एसडीएम सरधना को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने, कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में मांग की गई कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सरकार ठोस कानून बनाए, लव जिहाद व गौकशी जैसे मामलों में कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, और गंभीर आपराधिक मामलों में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई हो। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष सचिन गुप्ता, अंकित शर्मा, दिव्यांशु शर्मा, जयभगवान तोमर, रोहित त्यागी, देवेंद्र सैनी, जॉनी, सनी ठेकेदार, हितेश पंडित, लोकेश सैनी, दीपक सैनी, सौरभ त्यागी और मनदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।