हस्तिनापुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद हस्तिनापुर-चांदपुर मार्ग पर बाढ़ का पानी पहुंचने से हालात बिगड़ गए हैं। पांडव नगर चौकी के पास राजमार्ग पर पानी उतर आने के कारण बुधवार को आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। तेज बहाव से सड़क का हिस्सा टूटा बाढ़ के पानी के तेज बहाव के चलते राजमार्ग का एक हिस्सा भी टूट गया। इससे मार्ग से गुजरने वाले लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। पानी भरने और सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। मार्ग बंद होने से हस्तिनापुर-चांदपुर के बीच आवागमन प्रभावित हुआ है। स्थानीय लोगों में गंगा के बढ़ते जलस्तर और लगातार बिगड़ते हालात को लेकर चिंता बनी हुई है।