मेरठ जिला अस्पताल में सोमवार सुबह पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। ओपीडी सुबह 8 बजे शुरू होते ही बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए पहुंच गए। तेज धूप, भीषण गर्मी और बढ़ी हुई उमस के कारण वायरल बुखार, डिहाइड्रेशन और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल में सुबह से ही मरीजों और तीमारदारों की भीड़ बनी रही।