फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: गांधी बाग के पीछे खंडहर में मिला महिला का अर्धनग्न शव, चेहरा बुरी तरह कुचला

सदर थाना क्षेत्र के गांधी बाग के पीछे स्थित खंडहर नुमा स्थान पर रविवार दोपहर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव जिस हालत में मिला, उससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला का चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ है। ऐसा प्रतीत होता है कि पहचान छिपाने के इरादे से चेहरे पर हमला किया गया हो। शव पुराने खंडहर जैसी जगह पर झाड़ियों के बीच पड़ा मिला। राहगीरों ने दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज लापता महिलाओं की रिपोर्ट खंगाल रही है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि हत्या की सभी एंगल से जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें