फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रील्स के चक्कर में लुटी युवती! इंस्टाग्राम ऐड पर क्लिक किया, डाटा हैक कर साइबर ठगों ने मांगी फिरौती

मेरठ में इंस्टाग्राम पर रील्स देखना एक युवती के लिए भारी पड़ गया। रील्स के बीच में आए एक विज्ञापन पर क्लिक करना उसके लिए ऐसा जाल बन गया जिससे उसका मोबाइल डाटा हैक हो गया, और अब साइबर ठग एक लाख रुपये की फिरौती मांग रहे हैं। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सूरजकुंड इलाके से जुड़ा है। पीड़िता ने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर रील्स देख रही थी, तभी एक ऐड दिखा जिस पर क्लिक करते ही एक लिंक ओपन हुआ। कुछ ही देर में उसका फोन हैंग हो गया और वह खुद समझ नहीं पाई कि उसके साथ क्या हुआ है। कुछ देर बाद उसके नंबर पर अनजान कॉल और मैसेज आने लगे, जिनमें यह दावा किया गया कि उसका मोबाइल डाटा हैक कर लिया गया है और उसके फोन से उसकी मां की कुछ प्राइवेट वीडियोज तक एक्सेस कर ली गई हैं। साइबर ठगों ने 3,000 रुपये की शुरुआती डिमांड की, जो युवती ने डरा-सहमा कर ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठगों ने एक लाख रुपये की और मांग की और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो वे वीडियो को इंटरनेट पर वायरल कर देंगे। घबराई युवती ने यह बात परिजनों को बताई और फिर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह एक फिशिंग अटैक का मामला हो सकता है, जिसमें यूजर को लिंक क्लिक कराने के बाद उसके डिवाइस का कंट्रोल ले लिया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें