फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गाजियाबाद पुलिस का सिपाही नकली करेंसी से करता था ठगी, गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार

नकली करेंसी से ठगी करने के गिरोह का मवाना थाना पुलिस और स्वाट टीम ने खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से इमरान का नाम शख्स इस गिरोह का सरगना है और गाजियाबाद पुलिस का सिपाही है। पुलिस ने ठगों के पास से 500 रुपए के नोट की 18 गड्डी, जिसमें हर गड्डी के ऊपर और नीचे 500 रुपए के असली नोट लगे हुए थे, जबकि पूरी गड्डी नकली नोटों की थी, इसके साथ ही 19 गड्डी 200 रुपए के नोट की, जिसमें हर गड्डी के ऊपर और नीचे दो सौ रुपए के असली नोट लगे हुए थे, जबकि पूरी गड्डी नकली नोटों की थी। इसके अलावा एक ब्रेज़ा कार, एक तमंचा, एक ज़िंदा कारतूस, एक पिस्टल लाइटर भी बरामद किए हैं। गैंग के तीन सदस्य अभी फरार हैं। गैंग का काम नकली करेंसी से लोगों को फंसाकर उनसे वसूली करने का था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें