मेरठ के लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता, उप-प्राचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टोंक, प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज बालियान और नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या द्वारा माल्यार्पण से हुई। प्राचार्य ने राष्ट्रपिता के सत्य और अहिंसा के विचारों को वैश्विक मार्गदर्शन बताया। वहीं डॉ. बालियान ने पूर्व प्रधानमंत्री को सादगी और कर्तव्यपरायणता का प्रतीक बताया। इस दौरान छात्राओं ने राष्ट्रगीत, नृत्य और राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया।