फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जसवंत राय अस्पताल में 14 मरीजों को लगाए गए निशुल्क पेसमेकर

जसवंत राय अस्पताल द्वारा कार्डियो चैरिटी बोस्टन कार्डियक फाउंडेशन के साथ मिलकर इस साल 14 मरीजों को 28 वे निशुल्क कैंप में पेसमेकर लगाए गए। इसको लेकर सोमवार को अस्पताल में प्रेस वार्ता की गई। डॉक्टर राजीव अग्रवाल ने बताया कि बदलते आधुनिक युग में दिल के रोगियों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। पेसमेकर लगाने में लगभग 30 मिनट का समय लगता है, जिसके बाद मरीज को पहले जैसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। एक पेसमेकर 10 से 15 साल तक काम करता है। इस मौके पर डॉक्टर राकेश मौर्या, अस्पताल के निदेशक डॉक्टर एससी अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, अशोक राजवंशी, राजीव रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें