मेरठ के भारतीय गर्ल्स इंटर कॉलेज में मंगलवार को भारत विकास परिषद सम्राट शाखा की ओर से निशुल्क हीमोग्लोबिन और कैल्शियम जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 112 बालिकाओं के साथ बालकों, अध्यापिकाओं और अन्य सदस्यों ने भी अपनी जांच कराई। पैथोलॉजी लैब के सहयोग से सभी जांच निशुल्क की गईं। महिला सहभागिता गतिविधि ने निभाई सक्रिय भूमिका शिविर के आयोजन में भारत विकास परिषद सम्राट शाखा की महिला सहभागिता गतिविधि ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन का उद्देश्य छात्राओं और अन्य लोगों को स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना रहा। पदाधिकारियों ने किया सहयोग सेवा कार्य में संस्थापक संजीव गुप्ता, शाखा अध्यक्ष संजय शर्मा, संगठन सचिव विपिन बंसल और उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने योगदान दिया। डॉ. लता शर्मा और रितु अग्रवाल का भी विशेष सहयोग रहा।