फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पूर्व विधायक संगीत सोम बोले- जोड़ने का काम करता हूं, तोड़ने का नहीं! संत रविदास आश्रम में टीन शेड के लिए दिए ढाई लाख रुपये

मेरठ के सरधना विधानसभा क्षेत्र के पावली खास गांव स्थित द्वारिका पुरी में पूर्व विधायक मंगलवार को संत रविदास आश्रम में टीन साइड के काम शुरू करने के लिए लिए ढाई लाख रुपए दिए हैं,रविदास आश्रम के महंत ने कुछ समय पहले संत रविदास आश्रम में टीन सेड बनाने की मांग की थी, जिस पर पूर्व विधायक ने कहा कि इस कार्य को पूरा करने में जो भी खर्च आएगा वह स्वयं देंगे। विधानसभा क्षेत्र के गांव पावली खास स्थित द्वारिका पुरी में संत रविदास आश्रम बना हुआ है वहां पर पिछले कुछ समय से टीन सेड न होने के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, कई नेता वहां पर गए और वादा करने के बाद चले आए वहां के महंत ने पूर्व विधायक संगीत सोम से आश्रम में टीन सेड बनवाने की मांग रखी, जिस पर पूर्व विधायक संगीत सोम ने अपना एक प्रतिनिधिमंडल भेजा और मंगलवार की दोपहर में आश्रम में ढाई लाख रुपए महात्मा विजय राज और ज्ञान दास को दिए साथ में यह भी कहा कि जो भी खर्च आएगा वह स्वयं करेंगे पूर्व विधायक ने कहा कि वह 10 साल विधायक रहे उन्होंने जातियों को जोड़ने का काम किया है तोड़ने का नहीं किया है और आगे भी क्षेत्र में विकास कार्य को बढ़ावा देते रहेंगे प्रतिनिधिमंडल में विधायक के प्रतिनिधि शेखर सोम, विनोद सोम पूर्व प्रधान राजेंद्र, भंडारी प्रमुख, कुलबीर किरण पाल प्रधान ईश्वर प्रधान महल समेत दलित समाज के प्रमुख लोग मौजूद रहे

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें