मेरठ में कान्हा उपवन गौशाला में गोवंशो के चारे और रख-रखाव में पाई गई अनियमित्ताओं के बाद प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी हरपाल सिंह को उनके पद से हटा दिया था, जिसके बाद हरपाल सिंह को सिविल लाइन थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूरी रात पूर्व नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पुलिस ने थाने में बैठाए रखा।