नारांगपुर अमरसिंह पुर मार्ग पर ग्राम शिवपुरी निवासी नरेंद्र भाटी, सुरेश फौजी, वरुण नागर कार से आसिफाबाद से अपने गांव शिवपुरी जा रहे थे। जैसे ही नारंगपुर अमर सिंहपुर मार्ग पर पहुंचे, तभी कार की लाइट पड़ने पर समाधि पर एक तेंदुआ बैठा दिखा। कार सवार लोगों ने तेंदुए की वीडियो बनाकर वायरल दी। जिस पर मंगलवार को वन क्षेत्राधिकार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।