हस्तिनापुर कस्बे में पशुपालन विभाग द्वारा संचालित राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र की हजारों हेक्टेयर भूमि बड़ा बजट मिलने के बाद भी खाली पड़ी हुई है। अधिकारियों की लापरवाही से अभी तक खेतों में यहां पर मौजूद गोवंश के लिए चारे की बुवाई नहीं की गई है। कस्बे के लोग लगातार इसकी शिकायत शासन प्रशासन के अधिकारियों से कर रहे हैं।