फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पहले आदिल को मारा, अब परिवार को भी जान का खतरा, एसएसपी ऑफिस पर लगाई सुरक्षा की गुहार

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के नरहेड़ा गांव में कपड़ा कारोबारी आदिल की हत्या करने वाले आरोपियों के साथियों से जान का खतरा बताते हुए मृतक के परिजन एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि हत्यारोपियों के साथी लगातार उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिसके चलते पूरे परिवार ने आलाधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। याद रहे 30 सितंबर को नरहेड़ा गांव में कपड़ा कारोबारी आदिल की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसकी लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था, जब एक आरोपी को बुधवार को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें