फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दौराला में खेत में गन्ने की पूली रखने पर कहासुनी के बाद मारपीट

मेरठ के दौराला में अझौता गांव में मंगलवार को गन्ने की पुली खेत में रखने पर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से दो महिलाओं समेत दोनों पक्षों की ओर से पांच लोग घायल हो गए। विवेक ने तहरीर देते हुए बताया कि वह सोमवार को अपने खेत पर गन्ने की बुगी भर रहा था। कुछ पुली रास्ते में रखी थी। आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी किसान वहां पहुंचा और रास्ते में गन्ने की पुली रखने का विरोध किया। दोनों में कहासुनी हो गई। हालांकि , उस दौरान मामला शांत हो गया। मंगलवार को पड़ोसी किसान अपने परिवार के लोगों को लेकर उसके घर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। मारपीट में नेहा, आर्यन, रामलाल, विवेक, सरोज घायल हो गए। सभी को सीएचसी दौराला में भर्ती कराया गया, जहां से नेहा और आर्यन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि घटना की जानकारी ली गई है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें