बढ़े हुए प्रतिकर की मांग कर रहे तीन योजनाओं के किसानों ने सोमवार को मेरठ विकास प्राधिकरण दफ्तर का घेराव किया। भारी संख्या में पहुंचे किसानों ने अफसरों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। बाद में प्राधिकरण सभागार में किसानों को वार्ता के लिए बुलाया गया। किसानों के बीच से ही प्रतिनिधिमंडल को उपाध्यक्ष ने अपने दफ्तर में बुलाया। काफी देर इंतजार के बाद भी जब प्रतिनिधि मंडल नहीं लौटा तो बाकी किसानों ने विरोध किया। इसके बाद उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय किसान के प्रतिनिधिमंडल के साथ सभागार में पहुंचे और बताया कि वार्ता हुई है। किसानों ने अपना तथा प्राधिकरण ने अपना पक्ष रखा है। बीच का रास्ता निकाला जाएगा।