फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जेसीबी की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मेरठ के वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित हॉप हॉस्पिटल के सामने शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया गया है कि जेसीबी मशीन की टक्कर लगने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए जसवंत राय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों और जेसीबी चालक की भूमिका की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें