मेरठ के भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान से मारपीट करने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया। एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और उसके आधार पर भी पुलिस कार्रवाई करने के लिए तैयार है, जिसके चलते टोल पर हंगामा और तोड़फोड़ करने वालों के ऊपर भी तलवार लटक सकती है।