मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बीच बगैर अनुमति ड्रोन उड़ाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ड्रोन को सीज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल के आसपास बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं थी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने ड्रोन को कब्जे में लेकर सीज किया है और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए मेरठ में पहले से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू थी। पुलिस और सुरक्षा बलों की टीमें लगातार इलाके की निगरानी कर रही थीं।