मेरठ के बहसूमा स्थित सिद्ध पीठ फिरोजपुर महादेव मंदिर में डीएम डॉ. विजय कुमार सिंह और एसएसपी अविनाश पांडे ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पौराणिक तालाब की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए उसके तत्काल जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के निर्देश भी दिए गए।