हस्तिनापुर के ऐतिहासिक पांडेश्वर महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और आरोग्यता की कामना की। जलाभिषेक के बाद श्रद्धालु जयंती माता शक्तिपीठ पहुंचे, जहां माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पूरे नगर में भजन-कीर्तन और हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय माहौल रहा।