मेरठ में बुधवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्विद्यालय में वृक्षारोपण महाभियान में "एक पेड़ मां के नाम" लगाने के बाद सर्किट हाउस पहुंचे, जहां गाड़ी से उतरते ही कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत पैर छूकर किया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने डिप्टी सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया और उन्होंने सलामी ली।