भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा जिलाध्यक्ष आकाश सिरोही के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ मवाना तहसील का घेराव किया गया। आकाश सिरोही ने कहा कि तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार व किसान मजदूर की समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है। घरों में लगे मीटर ओवरलोड दिखाकर बिल ज्यादा आ रहा है। गांवों में बंदरों की संख्या ज्यादा है। इन सब समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर धरना दिया गया।