भाजपा नेता अंकित चौधरी ने सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ सीओ सिविल लाइन से मुलाकात कर कर्नाटक के मंत्री बी. जेड. जमीर अहमद खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विजय नगर में झंडा फहराने के कार्यक्रम में मंत्री ने ध्वजारोहण से दूरी बनाई। इस मामले को लेकर नाराजगी जताते हुए सीओ से एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। अंकित चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है।